संकल्प पेट्रोल पंप पर चोरी करने घुसे चोर,कर्मचारी जागे तो भाग गए - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के करई गांव में हाईवे पर स्थित संकल्प फिलिंग स्टेशन पर बिगत रात्रि दो अज्ञात चोर चोरी की नियत से पेट्रोल पंप पर घुस आए। उस समय पेट्रोल पंप के कर्मचारी रात होने के कारण सो रहे थे। लेकिन उसी समय एक कर्मचारी की नींद खुल गई और उसने चोरों को देख लिया और उन्हें पकडऩे का प्रयास किया तो वह मौके से भाग निकलें। चोरों ने पेट्रोल पंप के चारों और लगी जाली को काटकर अंदर प्रवेश किया था। पुलिस ने अज्ञात दो चोरों के खिलाफ भादवि की धारा 457 के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी। 

जानकारी के अनुसार हेमंत भार्गव निवासी शिवपुरी का पेट्रोल पंप करई गांव में स्थित है। जहां उनके कर्मचारी पेट्रोल पंप का कार्य देखते हैं। बिगत रात्रि पेट्रोल पंप के सभी कर्मचारी सो रहे थे, उसी समय दो चोर जाली काटकर पेट्रोल पम्प पर आ गए, जो चोरी की फिराक में थे। 

लेकिन एक कर्मचारी के जागने पर वह चोरी करने में सफल नहीं हुए और भाग गए। सुबह जब कर्मचारियों ने पेट्रोल पम्प के पिछले हिस्से में जाकर देखा तो वहां लगी जाली कटी हुई थी। जिसकी जानकारी कर्मचारियों ने पेट्रोल पंप मालिक हेमंत भार्गव को दी। जो सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और इसके बाद वह थाने आए और उन्होंने चोरों के आने की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने प्रकरण कायम कर लिया।
G-W2F7VGPV5M