मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: जिले के 46 हजार से अधिक किसानों को मिला लाभ

Bhopal Samachar

शिवपुरी । मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत हितग्राहियों के खाते में राशि वितरण के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सागर में हुआए जिसका लाइव प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने सिंगल क्लिक के माध्यम से लगभग 20 लाख किसानों के खाते में 400 करोड़ राशि अंतरित की।

शिवपुरी जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम मानस भवन में आयोजित हुआ। विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के आतिथ्य में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। साथ ही पूर्व विधायक प्रहलाद भारतीए जिला अध्यक्ष राजू बाथमए कलेक्टर अक्षय कुमार सिंहए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एचण्पीण्वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं किसान हितग्राही उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत जिले में 46 हजार से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार शिवपुरी के 6943, पिछोर के 9980, करैरा 6807, नरवर 5023, कोलारस 6680, बदरवास 86, खनियाधाना 5896, पोहरी 5328 और शिवपुरी शहर के 41 किसानों को इसका लाभ मिला है। इस प्रकार कुल 46 हजार 784 किसानों को लाभ मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार कृषक हितेषी सरकार है। किसानों के हित में शासन की अनेक योजनाएं संचालित हो रही हैं। किसानों को अच्छी कृषि के लिए सिंचाई साधनों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मुख्यधारा से जोघ्ना है।

जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है। किसान वर्ष भर मेहनत करके फसल उत्पादन करता है। उसके मूल्य को समझते हुए प्रदेश सरकार भी लगातार किसानों के हितों में निर्णय ले रही है। किसान हितैषी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। कार्यक्रम का संचालन गिरीश मिश्रा द्वारा किया गया।
G-W2F7VGPV5M