हार्दिक गुप्ता@ कोलारस। नगर निकाय चुनाव में भले ही अभी कुछ दिनों का समय बाकी है लेकिन पार्टियां चुनाव के लिए रणनीति बनाने में जुटी है वही आरोप-प्रत्यारोप की हवा भी तेजी से चल रही है कोलारस नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए सामान्य महिला सीट होते ही टिकट के दावेदारों के नामों की सरगर्मी तेज हो गई है।
कांग्रेस में जहां महिला नेतृत्व का टोटा है वही भाजपा में बाहुबलियों की लंबी सूची है कोलारस नगर परिषद चुनाव ने पिछले कुछ दशकों में प्रदेश में अपना अच्छा खासा स्थान दर्ज किया है। पिछले कई वर्षों से कोलारस नगर परिषद सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। इसीलिए भाजपा लंबी सूची में से प्रत्याशी के चयन को लेकर गहन मंथन करेगी।
इस कारण भाजपा से टिकट पाने की अंधी रेस जारी है। इसमें 1 दर्जन से अधिक नेता लगे हैं भाजपा से टिकट के लिए कई नेताओं ने भोपाल ही नहीं दिल्ली तक की दौड़ भी शुरू कर दी है प्रत्याशी पति अपने आलाकमानो को मनाने में जुट गए हैं। इस रेस में युवा नेता भी अपनी पत्नियों के लिए टिकट की मांग कर प्रबल दावेदारी दिखा रहे हैं।
सूत्र बताते हैं कि कुछ नेताओं को यदि भाजपा से टिकट नहीं मिलता है तो इस स्थिति में वह कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं काँग्रेस में महिला नेताओं का नितांत अभाव है इसके चलते हो सकता है कि चुनाव मैदान में कांग्रेस की ओर से भाजपा नेता के परिवार की महिला निकल कर सामने आए टिकट के लिए संगठन की सहमति के साथ-साथ जिताऊ उम्मीदवार खोजना भाजपा के लिए कड़ी चुनौती होगी।
नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सामान्य महिला आरक्षण के बाद टिकट के लिए नेता पत्नियों की दावेदारी पेश की जा रही है ऐसे में हम आपको बता रहे नेता पत्नियो के बारे में जिन्हें भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का मौका मिल सकता है
मीना-गोपालकृष्ण वैश्य
मीना वैश्य भाजपा के विधायक प्रतिनिधि की पत्नी है गोपालकृष्ण वैश्य वरिष्ठ भाजपा नेता है शुरुआत से ही अपना जीवन भाजपा के लिए समर्पित किया है बह पूर्व में भाजपा से पार्षद भी रह चुके है।
गोपालकृष्ण वैश्य से बातचीत करने पर उन्होंने कहां कि मैंने अपनी पूरी जिंदगी भाजपा के लिए निकाल दी सामान्य सीट आने पर मैं अपनी पत्नी के लिए टिकट की मांग भाजपा से कर रहा हूं कोलारस नगर परिषद क्षेत्र में अग्रवाल समाज का काफी दबदबा है और ऐसे में भाजपा पार्टी उन्हें टिकट देकर मौका देती है तब वह चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी।
निशा - रविंद्र शिवहरे
निशा शिवहरे पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रह चुकी है। वह कांग्रेस से दो बार नगर परिषद अध्यक्ष रह चुके रविंद्र शिवहरे की पत्नी है। रविंद्र शिवहरे सिंधिया समर्थक हैं जो ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा पार्टी में शामिल हुए हैं। रविंद्र शिवहरे का कहना है कि हम जिताऊ उम्मीदवार हैं मैं और मेरी पत्नी तीन बार नगर परिषद अध्यक्ष रह चुके है भाजपा पार्टी को मेरी पत्नी को अबसर देना चाहिए यदि वह अवसर देती है तो चुनाव लड़ेंगे एवं उम्मीदों पर खरा उतरेंगे
वंदना-विपिन खेमारिया
वंदना खेमरिया पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन खेमरिया की पत्नी है विपिन पूर्व में नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके हैं विपिन खेमरिया से बातचीत में कहा कि पार्टी का फैसला सर्वमान्य रहेगा यदि अबसर देती है तब चुनाव लड़ेंगे यदि नहीं तब पार्टी के उम्मीदवार के साथ खड़े रहेंगे।
सोनम - राम सडैया
सोनम सडैया विधायक प्रतिनिधि राम सडैया की पत्नी है राम वर्तमान में भाजयुमों के महामंत्री है वह पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी रह चुके हैं। राम सडैया ने बातचीत के दौरान कहा कि पार्टी को युवाओं को भी मौका देना चाहिए पार्टी अगर मौका देती है तो चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं और पार्टी के फैसले में सदैव पार्टी के साथ खड़ा रहूंगा
सुची - राघवेंद्र व्यास
सुची व्यास युवा भाजपा के युवा नेता राघवेंद्र व्यास की पत्नी है राघवेंद्र व्यास भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी रह चुके हैं एवं कई बार चुनावी प्रभार भी संभाल चुके हैं राघवेंद्र व्यास उर्फ गोलू ने बातचीत के दौरान कहा कि पार्टी ने मुझ पर कई बार जिम्मेदारियां सौंपी और उन पर मैं खरा उतरा हूं अगर पार्टी मेरी पत्नी को टिकट देती है तब चुनाव लड़ेंगे और पार्टी को निराश नहीं होने देंगे।
गोमती - रामजीलाल धाकड़
गोमती धाकड़ कोलारस मंडी अध्यक्ष रह चुकी हैं वह भाजपा नेता एवं विधायक प्रतिनिधि रामजीलाल धाकड़ की पत्नी है। रामजीलाल धाकड़ ने बातचीत के दौरान कहां कि सामान्य महिला सीट है टिकट सामान्य वर्ग की महिला को ही मिले अगर इसके विपक्ष पार्टी टिकट देना चाहती है तब मेरी पत्नी से उचित उम्मीदवार पार्टी को नहीं मिलेगा हर परिस्थिति में मैं संगठन के साथ हूं।

