बंद के दौरान दुकान खोले बैठे थे, कोतवाली में रखा बंद, काटे चालान - Shivpuri News

शिवपुरी। आज जिले में सम्पूर्ण लॉक डाउन के निर्देश जिलाधीश अक्षय कुमार सिंह ने दिए थे। जिसमें बस, मेडिकल स्टोर,दूध डेयरी और पैट्रॉल पंप खुले है। लेकिन कुछ जगह चोरी छुपे से दुकाने खुलने की सूचना मिली। जिस पर यातायात प्रभारी द्वारा तत्काल पहुंचकर चालानी कार्यवाही की गई इतना ही नहीं कुछ दुकानदारों को कार्यवाही कर उनको कोतवाली भेजा और साथ ही नियम तोडऩे वालो के चालान भी काटे।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर लॉक डाउन के नियम का पालन न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। जिस पर आज सुबह से ही शिवपुरी एसडीओपी सुधीर सिंह, कोतवाली टीआई बादाम सिंह यादव व यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव शहर भ्रमण पर निकले और लॉक डाउन का नियम का पालन न करने वालो पर चालानी कर्यवाही की गयी। 

इसके बाद जब शिवपुरी यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव जब कोर्ट रोड पर बनी सब्जी मंडी में गए तो उन्होंने देखा की कुछ लोग बिना अनुमति के दुकान खोल कर बैठे है। जिस पर यातायात प्रभारी ने दुकाने बंद कराई और तीन लोगों को कोतवाली भेज दिया।

इनको कार्यवाही हेतु भेजा कोतवाली 

साबिर खान निवासी महाराणा प्रताप कॉलोनी,जागीर खान निवासी महाराणा प्रताप कॉलोनी,गगन कुशवाह निवासी नवाब साहब रोड़ इन लोगो की दुकाने बंद करवा के कोतवाली भेजा गया।