शिवपुरी शहर में इन क्षेत्रों में रहेगी बत्ती गुल - Shivpuri News

शिवपुरी। बालाजीधाम उपकेन्द्र, डाकबंगला उपकेन्द्र एवं वाणगंगा उपकेन्द्रों के विभिन्न फीडरों पर आवश्यक रख-रखाव का कार्य कराए जाने के कारण 20 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।

11 के.व्ही. हाउसिंग बोर्ड, कत्थामिल, खुड़ा, अस्पताल एवं सिटी फीडरों के बंद रहने पर ठकुरपुरा, संतुष्टि, रामस्टील के आसपास के क्षेत्र, शिव कालोनी, खुडा, ग्वालियर वायपास के आसपास का क्षेत्र, अस्पताल चैराहा, नबाव साहब रोड, माधव चैक, छत्री एवं नरेन्द्र नगर से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेगें।