शिवपुरी। करैरा में अतिथि शिक्षक संघ द्वारा अतिथि शिक्षकों की चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर कल जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह रावत के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष श्री रावत ने बताया कि अतिथि शिक्षकों का आदेश शासन द्वारा स्पष्ट रूप से आ चुका है कि पुराने अतिथि शिक्षकों को यथावत कार्य कार्य पर रखा जाए, किंतु कुछ विद्यालय के प्राचार्य शासन के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं और अतिथि शिक्षकों को बेवजह परेशान कर रहे हैं।
अतिथि शिक्षकों ने गुहार लगाई है कि हमारी समस्या का समाधान अतिशीघ्र किया जाए। इस अवसर पर सुनील सेन, बीएम सिंह दिशोरिया, सौरभ प्रधान, राकेश जाटव, सुरेद्र जाटव, नितेश दुबे जितेंद्र भेन्या, पूनम जोशी, अजय शंकर तिवारी, कांति मोहन, कालीचरण जाटव आदि सैकड़ों अतिथि शिक्षक उपस्थित हुए।

