राजनीतिक कार्रवाई: भाजपा की सरकार में कांग्रेस प्रवक्ता के परिवार के दुकाने ध्वस्त, सुपरफास्ट कार्रवाई - Shivpuri News

पोहरी। शिवपुरी मध्य प्रदेश सरकार की मंशा अनुसार प्रदेश भर में चलाए जा रहे एंटी भू माफिया अभियान के तहत सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए गुरुवार की सुबह बैराड़ में राजस्व,पुलिस और नगरीय प्रशासन द्वारा पोहरी एसडीएम जेपी गुप्ता के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ मुहिम की शुरुआत की गई। 

अभियान के तहत प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए बैराड़ नगर में तहसील कार्यालय की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाई गई पोहरी के कांग्रेस प्रवक्ता बंटी शर्मा के चाचा डॉ विष्णु शर्मा की 10 दुकानों को प्रशासन द्वारा जमींदोज कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान प्रशासन को छुटपुट विरोध का सामना भी करना पड़ा, लेकिन पर्याप्त पुलिस बल होने के कारण विरोध कारगार नहीं रहा। बाजार मूल्य के हिसाब से इन दुकानों की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। कार्रवाई को अंजाम देने के बाद पोहरी एसडीएम जेपी गुप्ता ने बताया कि बैराड़ में डॉ विष्णु शर्मा द्वारा तहसील कार्यालय की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मार्केट का निर्माण कर लिया था। 

प्रशासन ने गुरूवार को तहसील की सरकारी जमीन पर बनी दुकानों को तीन जेसीबी की मदद से गिरा कर तहसील कार्यालय की सरकारी जमीन पर से अवैध कब्जा हटा कर अपना घर साफ कर जमीन को मुक्त करा लिया है। जबकि कांग्रेस प्रवक्ता बंटी शर्मा का कहना हैं कि हमें कोर्ट से स्टे ऑर्डर मिल गया था लेकिन इसके बाद भी प्रशासन हमारी सुनवाई नहीं की और हमारी दुकानें ध्वस्त कर दी। 

राज्य मंत्री के इशारे पर प्रशासन ने की पक्षपातपूर्ण कार्रवाई निजी स्वामित्व की जमीन पर बनी दुकानों को तोड़ा:कांग्रेस प्रवक्ता


बैराड़ नगर के तहसील कार्यालय के पास पोहरी मोहना रोड़ से लगी कांग्रेस प्रवक्ता बंटी शर्मा के चाचा की दुकानों को तोडऩे की कार्रवाई को कांग्रेस प्रवक्ता बंटी शर्मा ने राजनीतिक द्वेष की भावना से की गई कार्रवाई बताया। बंटी शर्मा ने कहा राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा के इशारे पर प्रशासन द्वारा पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की गई है। 

साल 1988-89 से भूमि के निजी स्वामित्व के दस्तावेज पट्टा भवन निर्माण की स्वीकृति मौजूद है. बावजूद इसके प्रशासन राज्यमंत्री के हाथ की कठपुतली बन गया और रातों-रात सीमांकन कर रिपोर्ट बना कर नोटिस जारी किया गया था.। कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि न्यायालय से स्थगन आदेश मिलने के बाद भी प्रशासन द्वारा गुरूवार की सुबह-सुबह कार्रवाई करते हुए निजी स्वामित्व बनी दुकानों को तोड़ दिया गया।

एक दिन पहले नोटिस चस्पा सुबह दुकानें जमींदोज 

कांग्रेस प्रवक्ता बंटी शर्मा के चाचा विष्णु शर्मा की मार्केट ध्वस्त करने के लिए एक दिन पहले यानी बुधवार 16 दिसंबर को प्रशासनिक अफसरों ने योजना बनाई मार्केट की दुकानों पर नोटिस चस्पा कर, दुकानें खाली कराने के लिए मुनादी करा दी गई थी गुरूवार की सुबह 11 बजे कार्रवाई को अंजाम दे दिया। राजस्व दल और नगरीय प्रशासन द्वारा एक दिन पहले दुकानें खाली करने का दुकानदारों को मौका दिया था। 

इसी मौके का लाभ उठाकर ज्यादातर दुकानदारों ने अपना सामान समेट लिया और मार्केट से दूर हो गए। वहीं कुछ दुकानदार कार्यवाही के समय भी दुकानों से अपना सामान समेटते नजर आए। इसके बाद दोनों साइड से जेसीबी चलने लगी और मार्केट को जमींदोज कर दिया।