शिवपुरी। मध्यप्रदेश में अतिक्रमण विरोधी अभियान चल रहा हैं और पूरे प्रदेश से खबरे आती हैं कि कांग्रेस नेताओ के अतिक्रमण तोडे जा रहे हैं,शिवपुरी जिले की पोहरी तहसील और करैरा तहसील से भी कुछ ऐसी ही खबरे आ आई हैं,लेकिन जिले पिछोर से तहसील से अतिक्रमण के मामले में उल्टी खबर आ रही हैं कि यहां कांग्रेस के कहने से भाजपा के अतिक्रमण तोडे जा रहे हैंं,इस मामले में भाजपा उनकी मदद नही कर रही है और ग्वालियर से भाजपा नेता प्रीतम लोधी को शिवपुरी आना पडा।
आज कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में पिछोर विधानसभा में दो बार विधायक केपी सिंह से हार चुके भाजपा के प्रत्याशी प्रीतम सिंह लोधी मीडिया को अपने कुछ समर्थको के साथ दिखे। मीडिया ने कारण पूछा तो यह कारण आज मप्र की सुर्खिया वाली खबर बन गई। कारण बताया गया कि भाजपा की सत्ता में पिछोर के विधायक केपी सिंह इतने बलशाली हैं कि पिछोर में भाजपा नेताओ पर झूठे मुकदमे दर्ज करा रहे है और उनके निर्माणो को अतिक्रमण में घोषित कर तुडवा रहे है।
भाजपा नेता प्रीतम सिंह ने विधिवत जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन दिया और मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पिछोर में आधकारियो की गुण्डागुर्दी चल रह हैं,विधायक केपी सिंह का हाथ हैं।
खनियाधानां में जिन नेताओ ने भाजपा का ईमानदारी से काम किया हैं उन नेताओ को खनियाधानां तहसीलदार दिपक गुप्ता भाजपा नेताओ को प्रताडित कर हैं दिपक गुप्ता का ट्रांसफर हो गया लेकिन दबाब की राजनीति के कारण उनको रिलीव नही किया गया। जल्द की दिपक गुप्ता को रिलीव नही किया गया तो में भूख हडताल पर बैठ जाउंगा।
पिछोर में ऐसे कई मर्डर हुए जो आत्महत्या में कनवर्ड कर दिए हैं,चुन-चुन कर भाजपा नेताओ पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं उनके मकान तोडने की कार्यवाही की जा रही हैंं कांग्रेसियो ने भी अवैध निर्माण कर रखे हैं लेकिन उनका कुछ नही हो रहा हैं। पूरा का पूरा प्रशासन विधायक केपी सिंह के कहने पर काम कर रहा हैं। कलेक्टर ने भाजपा नेता प्रीतम सिंह लोधी को जांच करवाने आश्वासन दिया हैं।

