शिवपुरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य वैदेहीचरण मिश्रा एवं बामौरकलां के पूर्व सरपंच बेनीप्रसाद मिश्रा की माताजी श्रीमति बिन्ना बाई मिश्रा का 101 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार आज सुबह बामौरकलां मुक्तिधाम में किया गया। उनके निधन पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारगणों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

