पिछोर। पिछोर के ग्राम विरौली में एक आरोपी ने खेत में काम कर रही महिला के साथ छेडख़ानी कर दी और जब उसने आरोपी का विरोध किया तो आरोपी ने उसकी मारपीट कर दी और उसे जातिसूचक गालियां देकर वहां से भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 354, 3(1)द, ध, 3(2)5क एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

