करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम बसई टोला थनरा में रहने वाली एक युवती को उसके ससुरालीजनों ने दहेज की मांग करते हुए उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त कर उसकी मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया। जिसकी शिकायत पीडि़ता ने थाने आकर की। पुलिस ने इस मामले में ससुरालीजनों के विरूद्ध भादवि की धारा 498ए, 506, 34, दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार श्रीमति संध्या जाटव का विवाह बसई टोला थनरा निवासी युवक दिलीप कुमार जाटव के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक था। लेकिन उसके बाद पति दिलीप सहित ससुरालीजन अनुप सिंह जाटव, सावित्रीबाई जाटव और नवल किशोर जाटव उससे दहेज की मांग करने लगे। जब उसने दहेज लाने से इंकार कर दिया तो सभी आरोपी उसे मानसिक रूप से प्रताडि़त करते रहते थे और उसकी मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया।

