करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र के शिवपुरी झांसी हाईवे रोड़ जरगंवा चक्र के पास स्थित युवक की स्टाल का ताला तोड़कर चोरों ने दुकान का सामान सहित गल्ले में रख्ेा 3 हजार रूपए नगदी चोरी कर ले गए। जिसकी सूचना फरियादी ने पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में एक नामजद सहित दो अज्ञात लोगों के विरूद्ध भादवि की धारा 461 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सुन्दर सिंह पुत्र भैयालाल यादव निवासी जरगंवा चक की दुकान शिवपुरी झांसी हाईवे रोड़ पर स्थित है। बीती शाम वह अपनी दुकान बंद कर घर आ गया। तभी रात्रि करीब साढ़े 12 बजे चोरों ने स्टाल का ताला तोड़कर दुकान से नमकीन, पाऊच व राजश्री गुटखा के पैकेट व 2-3 हजार रूपए नगद चोरी कर लिए। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से संदेही चवन्नी कोरी और दो अज्ञात लोगों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

