जानलेवा कोरोना के शिकार हुए कर सलाहकार, DEO कटियार जेल में पॉजीटिव: आज 9 पॉजीटिव

शिवपुरी। शिवपुरी में विष्णु मंदिर के पीछे रहने वाले 75 साल के कर सलाहकार गोविंदशरण अग्रवाल का गुरुवार की रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद कर सलाहकार अग्रवाल की हालत बिगड़ती चली गई थी। वहीं बाबृ वृंदावन शर्मा सुसाइड प्रकरण में गिरफ्तारी के बाद जेल चले गए थे । शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। 

जानकारी के मुताबिक गोविंदशरण अग्रवाल ( 75 ) पुत्र जयनारायण मोदी विष्णु मंदिर के पीछे शिवपुरी 19 नवंबर को कोरोना पॉजिटिव आए थे । संक्रमित होने के बाद हालत में सुधार नहीं हुआ । हालत गंभीर होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया । 10 दिसंबर की देर रात अग्रवाल का निधन हो गया । 

बताया जा रहा है कि परिवार में उनकी पत्नी , बेटा और बहू भी संक्रमित हो गए थे। तीनों रिकवर होकर स्वस्थ हो चुके हैं। लेकिन स्वयं गोविंदशरण अग्रवाल उम्र ज्यादा होने की वजह से कोरोना को मात नहीं दे पाए। 

बता दें कि शिवपुरी जिले में कोरोना संक्रमित होने के बाद अभी तक 47 लोगों की जान जा चुकी हैं । स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में 343 सैंपल टेस्ट में 9 रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं । वहीं दसवां कोरोना संक्रमित अशोकनगर का रहने वाला है । जबकि 14 मरीज स्वस्थ हुए हैं । जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 3641 हो चुकी है और स्वस्थ होने वालों में 3402 मरीज हो गई हैंं। 

वही शिक्षा विभाग के बाबू वृंदावन शर्मा आत्महत्या काण्ड के मुख्य आरोपी और 2 हजार के ईनामी डीईओ अजय कटियार ने अपने आप को न्यायालय में सरैंडर कर दिया था। न्यायालय ने कटियार को जेल भेज दिया। जेल जाने से पहले उनका स्वास्थय परिक्षण हुआ कोरोना का सैंपल लिया गया था। अब उनकी कोरोना की रिर्पोट आई है जिसमें वह कोरोना संक्रमित निकले हैं।