सूदखोर कंपनी के गुर्गो ने बाप-बेटे को धमकाया, डर के मारे 20 साल का बेटा फांसी पर लटक गया

शिवपुरी। खबर शिवपुरी शहर के विष्णु मंदिर के पीछे स्थित कॉलोनी से आ रही हैं,कि कॉलानी निवासरस एक कुशवाह परिवार का 20 वर्षीय इकलौता चिराग फांसी पर लटक गया। हसती खेलती जिंदगी पर एक 6 हजार रूपए का कर्जा भारी पडा गया। बताया जा रहा हैं कि एक सूदखोर कंपनी के गुर्गो ने पैसा वापस करने की धमकी दी। संभवत:इसी प्रेशर के कारण यह युवा को जिदंगी से अधिक फांसी का फंदा प्यारा लगा और वह उस पर लटक गया। 

जानकारी के अनुसार विष्णु मंदिर के पीछे रहने वाले राजकुमार कुशवाह उम्र 20 वर्ष पुत्र प्रहलाद कुशवाह निवासी विष्णु मंदिर के पीछे शिवपुरी ने गुरुवार-शुक्रवार की रात 1 से 2 बजे के बीच फांसी लगाकर जान दे दी। हलवाई पिता प्रहलाद यादव एक शादी से काम करने गए थे। बेटा भी उनके साथ काम पर गया था लेकिन रात में लौट आया था। 

उसके बाद देर रात वे घर लौटे तो कमरे में इकलौते बेटे राजकुमार का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला । राजकुमार ने अपनी मां की साड़ी से फांसी लगा ली थी । सूचना के बाद सुबह फिजीकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की । पिता ने बेटे राजकुमार की शादी पक्की कर दी थी। सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था लेकिन अचानक राजकुमार की मौत से पिता बदहवास हो गए। 

राजकुमार की तीन बहनें हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और दो बहनें छोटी हैं । राजकुमार कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएट भी कर चुका था। नौकरी नहीं मिलने पर अपने हलवाई पिता के संग शादी समारोह में काम करने चला जाता था । 

बताया जा रहा हैं कि राजकुमार पर इंटरनेट पर संचालित कंपनी इजी कैश के चक्कर में फस गया उसने इस कंपनी से लोन लिया था। गुरूवार के दिन राजकुमार के पास इस कंपनी के लोगो का फोन आया और पैसे वापस करने के लिए धमकाया था। 
बताया जा रहा हैं कि 

इसके बाद राजकुमार के पिता के पास भी फोन आया और उन्हें धमकी दी कि 6 हजार रुपए नहीं दिए तो देख लेंगे । संभवतः इसी से आहत होकर राजकुमार ने आत्महत्या कर ली । फांसी लगाने से पहले उसने अपना मोबाइल फोन और सिम भी तोड़ दी । 

दरअसल, गूगल प्ले स्टोर पर ऐसे कई एप हैं जो 10 हजार रुपए तक का लोन दे रही हैं और मोटा ब्याज वसूलती हैं। लोन चुकाने से चूके तो यह एप कंपनियां न सिर्फ लोन लेने वालों को फोन कर धमकी देती हैं , बल्कि उनकी कॉन्टेक्ट लिस्ट में सेव मोबाइल नंबर चुराकर अन्य परिचितों को भी फोन कर धमकाती हैं । इन एप के जाल में सैकड़ों लोग फंस चुके हैं लेकिन जिले में आत्महत्या का यह पहला मामला सामने आया है । 

गुगल प्ले पर ऐसे कई कंपनियो के ऐप हैं जो तत्काल लोन देती हैंं,कई लोग इनके जाल में फस जाते हैं,यह कंपनिया कुछ हजार देकर उल्टा सीधे पैसे वसूल करते हैं। नही देने पर धमकी देते हैं। कॉन्टेट लिस्ट से डाटा चुराकर परिचितो को भी फोन करते हैं और पुलिस में केस करने की धमकी देते हैं,ऐसी ही धमकी के कारण कुशवाह परिवार का इकलौटा चिराग बुझ गया।