जनपद पंचायत CEO बाजपेई ने फावड़ा थामा और करने लगे नालियों की सफाई* - Shivpuri News

शिवपुरी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शिवपुरी गगन वाजपेयी द्वारा विगत दिवस ग्राम पंचायत बड़ागाँव जनपद पंचायत शिवपुरी में ग्रामीण जन को ठोस अपशिष्ट एवम तरल अपशिष्ट के सुरक्षित निपटान का महत्व को बताने के लिए पीआरए गतिविधियों का आयोजन किया और साथ ही फावड़ा हाथ में थाम कर स्वयं नालियों की सफाई करते दिखाई दिए।

उन्होंने गंदगी पाए जाने पर स्वंय ही नाली की साफ़- सफाई की, साथ ही ग्राम पंचायत को निर्देश दिए की ग्राम पंचायत में साफ़-सफाई की आगामी शिकायत पाए जाने पर दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी। 

उन्होंने बताया कि दिए गए निर्देशों में यदि काम किया जाए तो हम इस समस्या से निपट सकते हैं । इस अवसर पर ज़िला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण सत्यमूर्ति पाण्डेय एवम ब्लॉक समन्वयक नितिन जैन तथा उपयंत्री, ग्राम पंचायत के प्रधान, सचिव एवम ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।