शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली चन्द्रा कॉलोनी में पिछले एक सप्ताह से अज्ञात चोरों द्वार नपा की विद्युत मोटर केबिल काट कर उसे चुरा लिया जा रहा हैं। जिससे स्थानीय नागरिकों के सामने पीने के पानी की समस्या सामने आ जाती हैं।
उक्त बात की शिकायत बीते दिनों चन्द्राकॉलोनी के निवासियों ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट तक दर्ज कराई लेकिन कोतवाली पुलिस आज तक केबिल चोरी करने वाले चोर तक नहीं पहुंच सकी।
इसी का परिणाम रहा हैं आज चोर पुन: दो नकूपों की केबिल फिर चुरा ले गया। जिसमें बजरंग कॉलोनी के नलकूप की एवं चन्द्रा कॉलोनी के दो नलकूपों की केबिल शामिल हैं। एक आवेदन के माध्यम से आज पुन: समस्त कॉलोनी वासियों ने कोतवाली पुलिस को पुन: आवेदन सौंपा जिसमें के.एन शर्मा, रमेन्द्रशन्द्र गुप्ता, गनपतराम, धीरज सिंह, रमाकांत शर्मा, गोपाल जैमिनी, राजेश भार्गव शामिल हैं।

