प्रॉमिनेंट क्लब ने डायलिसिस वार्ड के लिये भेट की 40 इंच की LED - Shivpuri News

शिवपुरी। प्रॉमिनेंट क्लब ने आज खेल गतिविधियों से हट कर समाज सेवा के क्षेत्र में,आज जिला चिकित्सालय के डायलिसिस वार्ड के लिये एक 40 इंच की LED मय एयरटैल DTH के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अर्जुन लाल शर्मा व सिविल सर्जन डॉ.पी.के.खरे को सौपीं,,प्रोमिनेन्ट क्लब के अध्यक्ष अविनाश सक्सेना ने बताया कि प्रोमिनेन्ट क्लब ने आज जिला चिकित्सालय में डायलिसिस कराने आने वाले मरीजों को ध्यान में रखते हुए आज ये LED दी है।

इस मौके पर प्रोमिनेन्ट क्लब के अमिताभ त्रिवेदी, दिलीप वैश्य, समीर सक्सेना, पंकज शर्मा(अन्ना), निखिल चौकसे, नवीन मलिक, प्रयाग नारायण शर्मा उपस्थित थे। इस कार्य को करने में प्रोमिनेन्ट क्लब के टानु राजौरिया, जिनेश जैन, आनंद राय, विवेक पाठक, राजीव शर्मा सोनू, दुष्यंत गोयल गुड्डू, पंकज गुप्ता,अरुण वर्मा, दीपेश साँखला, सुनील गुप्ता बब्बल, आशीष पटेरिया, सुनील जैन मुन्नू,ह रिशरण गुप्ता का भी सहयोग रहा।