मजदूर के गुप्तांग में हवा भरने वाला दूसरा युवक BETUL से पकड़ा - Shivpuri News

शिवपुरी। गाजीगढ़ धौरिया गांव में गिट्टी क्रेशर पर मजदूर के गुप्तांग में कंप्रेशर से हवा भरने वाले दूसरे युवक को गोवर्धन थाना पुलिस बैतूल से गिरफ्तार कर लाई है। जबकि एक व्यक्ति को पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया था। घटना में शामिल क्रेशर इंचार्ज सहित चार लोग फरार चल रहे हैं। गोवर्धन थाना पुलिस बैतूल पहुंची जहां से रवि अमरुते को बुधवार को गिरफ्तार कर लाई है।

जानकारी के अनुसार गोवर्धन थाना प्रभारी अरविंद सिंह चैहान टीम के साथ बैतूल पहुंचे। बैतूल का दूसरा युवक अभी नहीं मिल पाया है। जबकि अन्य को हिमाचल सहित अलगण्अलग जगह से पकड़कर लाना है। बता दें कि परमानंद धाकड़ ने दो महीने की मजदूरी मांगी थी। जिसे लेकर क्रेशर इंचार्ज के कहने पर पांच अन्य लोगों ने कंप्रेशर से गुप्तांग में हवा भर दी। डेढ़ महीने इलाज चलने के बाद परमानंद की मौत हो गई है।

share this



कृपया हमें फॉलो/सब्सक्राइब कीजिए