शिवपुरी। गुरूवार की दोपहर चैकअप के लिए जेल से पुलिस बैन में लाए गए कैदी राहुल सोनी के पुलिस को चकमा देकर भागने के मामले में ड्यूटी पर तैनात हैड कॉस्टेबल मुरारीलाल गोयल, पंकज वर्मा, कॉस्टेबल मोहित चर्तुवेद, हरिओम यादव, लोकेंद्र रावत और महिला कॉस्टेबल के खिलाफ एसपी राजेश सिंह चंदेल ने जांच के आदेश दिए हैं।
जांच अधिकारी इस घटना को लेकर इन पुलिसकर्मियों की लापरवाही की जांच करेंगे। एसपी राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि जांच के बाद अगर पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

