खेलते खेलते कुआं में गिरी 6 साल की बालिका: मौत - narwar News

शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के वार्ड 15 निवासी एक 6 वर्षीय बालिका शुक्रवार को कुएं में गिर गई। इससे बालिका की मौत हो गई हैं। रश्मि उम्र 6 वर्ष पुत्र कम्मोद सिंह कुशवाह निवासी वार्ड 15 निवासी नरवर कुआं के पास खेल रही थी। 

तभी अचानक कुएं में गिर गई। इसका परिजनों को पता नहीं चल सका। बालिका जब दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की इसके लिए उन्होंने शंका के आधार पर नहर में खोजबीन की। इसके लिए उन्होंने चार घंटे तक नहर हो बंद कराया गया। इसके बाद शव नहीं मिला तो उन्होंने कुआं में खोज की तो बालिका का पांच घंटे बाद शव मिल गया हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया हैं।