वकील बंजारा ने किया नाबालिग बालिका का अपहण :परिजनो ने कराया मामला दर्ज - Pohri News

पोहरी। खबर जिले के पोहरी अनुविभाग के छर्च थाना क्षेत्र के ग्राम केरकई से आ रही हैं कि ग्राम में निवासरत से एक 13 वर्ष की बालिका घर से गायब हो गई। नाबालिग के परिजनो ने एक युवक पर संदेह प्रकट किया हैं। पुलिस ने परिजनो की रिर्पोट पर संदेही युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू कर दी हैं। 

जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय बालिका अपने घर थी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक वकील बंजारा आया और बालिका को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया हैं।परिजन को जब बालिका घर पर नहीं मिल तो उन्होंने आस-पास और निश्तेदारों के यहां बालिका की खोजबीन की। लेकिन बालिका का कहीं पता नहीं चला । 

इसके बाद परिजन ने पता किया तो पड़ोस में ही रहने वाला युवक वकील बंजारा भी अपने घर से गायब हैं। इस पर परिजनों ने शक के आधार पर नामजद युवक पर बालिका को बहला फुसलाकर भागाने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। साथ ही तलाश शुरू की हैं।