बिना मास्क के शहर में तफरी करने निकले लोग, नीतू अवस्थी ने वसूलें 5500 रुपए के प्लान - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देशन में शहर में रोको टोको अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें शहर में बिना मास्क के तफरी करने निकले लोगों पर यातायात पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी के चलते आज शहर में यातायात थाना प्रभारी नीतू अबस्थी ने बिना मास्क के घूम रहे लोगों को पकडकर उन पर सबसे पहले चालान किए। उसके बाद उन्हें मास्क भी उपलब्ध कराए। 

यातायात प्रभारी नीतू अबस्थी ने बताया है कि एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में यह कार्यवाही जारी है। जिसमें बिना मास्क के शहर में खरीददारी करने निकले लगभग आधा सैकडा लोगों से चालान बसूले गए है। साथ ही उन्हें बिना मास्क के शहर में न घूमने की सलाह दी। इसके साथ ही एक युवक जो बाईक पर बिना मास्क के घूम रहा था और मोबाईल पर बात करता हुआ जा रहा था। जिसपर से उससे 500 रूपए चालान बसूला गया।
G-W2F7VGPV5M