पोहरी। खबर जिले के पोहरी अनुविभाग के गोवर्धन थाना क्षेत्र के गाजीगढ गांव से आ रही हैं कि गांव के रहने वाले एक युवक की लाश सडक किनारे पडी मिली हैं। पुलिस को जांच के दौरान जो घटना स्थल पर जो साक्ष्य मिले हैं उससे प्रतीत होता हैं युवक ही हत्या गला दबाकर की हैं,और साक्ष्य छुपाने के लिए लाश को सडक पर फैक गए।
जानकारी के अनुसार गाजीगढ़ में मंगलवार की सुबह गांव के बाहर सड़क किनारे एक युवक की लाश पड़ी होने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली पूरे गांव में सनसनी फैल गई ग्रामीणों ने जब पास में जाकर देखा तो लाश की शिनाख़्त गाजीगढ़ निवासी गोपाल पुत्र चरनू आदिवासी उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई।
मृतक के परिजनों ने इसकी सूचना गोवर्धन पुलिस थाने पर दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका के चलते फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई गई।
मृतक के बड़े भाई बलराम आदिवासी ने बताया कि सोमवार की रात करीब 8:00 बजे मेरे छोटे भाई गोपाल आदिवासी को गाँव का ही अजमेर धाकड़ बुला कर ले गया गोपाल रात भर घर नहीं लौटा और सुबह गोपाल की लाश गाँव के बाहर सड़क किनारे पड़ी मिली।
पुलिस को घटना स्थल से कुछ दूरी पर दारू की थैली मिली हैं,ऐसा लगता हैं कि मृतक गोपाल के साथ 2 अन्य लोगो के साथ दारू पी थी और संभवत:इन्ही लोगो ने साफी से गोपाल के गाल दबाकर हत्या की हैं। हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए उसे घसीट कर सडक पर फैका गया है।
परिजनों ने अजमेर धाकड़ पर हत्या करने का आरोप लगाया हैं, जबकि संदेही अजमेर धाकड़ गांव से फरार हो गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं।

