खेल शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर युवाओं ने सौंपा सांसद को ज्ञापन - shivpuri news

Bhopal Samachar
शिवपुरी। प्रदेश में हर वर्ष खेल शिक्षकों को डिप्लोमा, डिग्री कोर्स करवाए जा रहे हैं और इसके लिए बड़े बड़े काॅलेज संचालित हैं मगर खेल शिक्षा अनिवार्य होने के बावजूद प्रदेश में पिछले 15 सालों से खेल शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई है इस कारण खेल डिप्लोमाधारी युवाआंे में काफी रोष की स्थिति बनी हुई है। 

गत खेल एवं शारीरिक शिक्षक संघ के बैनर युवाओं ने गुना सांसद केपी यादव को शिवपुरी सर्किट हाउस पर ज्ञापन सौंप जल्द से जल्द खेल शिक्षकों की भर्ती कराए जाने की मांग की। 

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र यादव, संस्कार मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष, वेद प्रकाश गौड प्रदेश सचिव, अजय श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष, जयेश भार्गव, वैभव पाण्डे, अभिषेक पाल, बुंदेल सिंह, राजेन्द्र गहलोत, विवेक भार्गव, रोहित पाठक, पवन पाराशर, अनिल पचैरी, उबेर, आदिल, मोइन खान विवेक उपाध्यक्ष मौजूद थे।