फर्जी कागजों के सहारे नौकरी पाने बाले छर्च और उपसिल के रोजगार सहायक की सेवा समाप्त - POHRI NEWS

NEWS ROOM
पोहरी।
खबर जिले के पोहरी जनपद पंचायत से आ रही है। जहां आज जनपद पंचायत सीईओं ने पूराने पेडिंग मामलों में दो रोजगार सहायकों की सेवा समाप्त कर दी है। यह दोनों ही सहायक सचिव भर्ती के समय गलत जानकारी देने के चलते इन्हें बर्खास्त किया गया है।

जानकारी के छर्च के रोजगार सहायक सुशील भार्गव की नियुक्ति हो गई थी। जिसपर से 13 मार्च 2020 में चेतना गुप्ता ने इस मामले में आपत्ति लगाते हुए कहा कि सुशील भार्गव ने जो कागज भर्ती से समय लगाए है वह फर्जी है। इनकी जांच की जाए। जिसपर से जिला पंचायत सीईओं ने सुशील भार्गव छर्च और उपसिल के रोजगार सहायक पंखूराम शर्मा सहित 7 रोजगार सहायकों के कागजातों की जांच की।

जांच में सामने आया कि दोनों ने ही फर्जी कागजों के आधार पर नौकरी पाई है। जिसके चलते जिला पंचायत सीईओं ने इस मामले में 7 रोजगार सहायकों की सेवा समाप्त का आदेश जारी किया। जिसपर से आज चुनाव से पहले एक की और अब छर्च के सुशील भार्गव,उपसिल के पंखूराम शर्मा की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।
G-W2F7VGPV5M