सास के साथ सोयाबीन बेचने आई नई नवेली दुल्हन प्रेमी की बाईक पर बैठी और भाग गई - kolaras News

NEWS ROOM
शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस क्षेत्र के खरई तेंदुआ से आ रही है। जहां आज कोलारस मंडी में अपने सास ससुर के साथ सोयाबीन बेचने आई एक नई नबेली दुल्हन बाईक पर बैठकर भाग गई। इस मामले की सूचना सास ससुर ने पुलिस थाना कोलारस में की। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार अभी लॉकडाउन में एक युवती की शादी हुई थी। उसके बाद वह शादी कर रह रही थी। आज वह अपने सास ससुर के साथ गांव से लोडिंग वाहन से सोयावीन बेचने आई थी। जैसे ही वह मंडी में पहुंची पीछे से एक बाईक आई। जिसपर नई नबेली दुल्हन इस बाईक पर बैठकर फरार हो गई। बताया जा रहा है कि किशोरी का किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते वह भागी है। 

G-W2F7VGPV5M