नीमच से लौट रहे कुशवाहा परिवार को कंटेनर ने उड़ाया, 7 घायल - Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
खबर जिले के जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवपुरी झांसी फोरलाइन पर एक बोलेरो ओर कंटेनर में जबर्दस्त भिडंत हुई। जिसमें बोलेरो में सवार 7 लोग घायल हो गए है। घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया हैं।

बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार लोग नीमच से मिहोना भिण्ड जा रहे थे। तभी सुरवाया के नजदीक बोलेरो की टक्कर एक झांसी की ओर से आ रहे कंटेनर से हो गयी टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो पूरी तरह से चकनाचूर हो गयी।

इस हादसे में बुलेरो में सबार तिलक सिंह कुशवाह निवासी सुरधान थाना मिहोना जिला भिण्ड, धर्मेन्द्र कुशवाह, संगीता कुशवाह,नदंकिशोर कुशवाह,बीरवति कुशवाह अजव सिंह कुशवाह लक्ष्मी कुशवाह घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
G-W2F7VGPV5M