पति की मौत के बाद भी दहेज में 5 लाख रूपए मांग रहे थे, घर से निकाल दिया - BAIRAD NEWS

NEWS ROOM
बैराड़।
जिले के बैराड़ थाने के ग्राम ऐंचवाड़ा में निवासरत शर्मा परिवार ने अपनी विधवा बहू को दहेज की खातिर घर से निकाल दिया। आरोपी उससे दहेज में 5 लाख रूपए की मांग कर रहे थे। जिसे देने में वह असमर्थ थी। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ 498ए, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मनीषा पत्नी सुनील शर्मा निवासी पिपरौदा तीर्थ गोवर्धन का विवाह एचवाड़ा निवासी सुनील शर्मा के साथ वर्ष 2016 में हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही सुनील की मौत हो गई और मनीषा घर में अकेली पड़ गई। जिसका फायदा उसके ससुराल पक्ष की क्राति शर्मा, प्रीतम शर्मा, हेमंत उर्फ छोटू शर्मा और महेंद्र शर्मा ने उठाना शुरू कर दिया।

आरोपी उसे घर में आश्रय देने की एवज में 5 लाख रूपए की मांग करने लगे। लेकिन पीडि़ता का कहना था कि उसके पिता की इतनी हैसियत नहीं है कि वह 5 लाख रूपए दे सके। इसके बाद आरोपियों ने उसे प्रताडि़त करना शुरू कर दिया और बीते रोज उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने पिता के घर आकर रहने लगी।
G-W2F7VGPV5M