शिवपुरी। बरसात के तीन-चार दिन बाद रविवार को हल्की शीतलहर चलने लगी। इस कारण दिन का पारा छह डिग्री और रात का पारा दो डिग्री नीचे आ गया है। तापमान में गिरावट की वजह से सर्दी का असर पहले से ज्यादा बढ़ गया है।
रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री था। वहीं न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री पर आ गया, जो शनिवार को 13 डिग्री सेल्सियस था। सुबह से लेकर शाम तक शीतलहर चलने की वजह से दिन और रात के पारे में अच्छा खासा परिवर्तन देखने को मिला है। न्यूनतम तापमान और भी नीचे जाने के आसार हैं।