जानलेवा कोरोना से 1 की मौत: 27 मरिज पॉजटिव,आज तक 3279 मरीज पॉजीटिव

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी के सर्किट हाऊस रोड़ निवासी रमेशचंद्र भटनावर का आज सुबह भोपाल के चिरायु अस्पताल में निधन हो गया। श्री भटनावर हाल ही में कोरोना संक्रमित पाए गए थे और उन्हें परिवार के सदस्य शिवपुरी से भोपाल इलाज के लिए ले गए। उनकी लगातार तबियत विगडती गई।

जहां चिरायु हॉस्पिटल में उनका उपचार चला। लेकिन लगातार उनकी हालत बिगडऩे के कारण आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। वही आज प्राप्त जांचो में 27 मरिज पॉजीटिव आए हैं।

शिवपुरी स्वास्थय विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार आज जिले की कोरोना की 359 रिर्पोट प्राप्त हुई जिसमें 323 निगेटिव,27 पॉजीटिव,06 अवेटेड ओर 03 रिजेक्ट हैं। आज 11 मरीज कोरोना से लडकर स्वस्थ होकर अपने घर चले गए। वही अब जिले में 212 मरीज पॉजीटिव हैं। जिले में स्वस्थय दर 92.74 प्रतिशत हैं। वही पॉजीटिविटि दर 7.52 प्रतिशत हो गई हैं।
G-W2F7VGPV5M