उज्जैन के इब्राहिम खान का शिवपुरी में एक्सीडेंट, मौत, बेटा घायल - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के पडौरा तिराहे से आ रही है। जहां आज एक एक्सीडेंट में लोडिंग के चालक की मौत हो गई। इस हादसे में लोडिंग में सबार बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां युवक का उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार फैयाज पुत्र इब्राहिम खान उम्र 55 साल निवासी बेगम बाग कॉलोनी उज्जैन अपने 20 वर्षीय पुत्र स्माईल खान के साथ अपनी टाटा लोडिंग क्रमांक एमपी 13 जीए 7786 से टॉस भरकर झांसी जा रहा था। तभी पडौरा तिराहे पर झांसी की और मुडते समय सामने अचानक गाय आ गई। इस गाय को बचाने के फैर में लोडिंग अनियंत्रित हो गई।

उसके बाद यह लोडिंग पलट गई। इस हादसे में लोडिंग में सवार पिता फैयाज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा स्माईल खान उम्र 20 साल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां युवक का उपचार जारी है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। 
G-W2F7VGPV5M