बोलते फोटो:बापू के फोटो सम्मानपूर्वक सरकारी दीवारों पर और आदर्श खूंटी पर - SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
संजय चिडार शिवपुरी।
देश में स्वच्छता को एक अभियान बनाकर पूरे देश में चलाया जा रहा हैं। अगर हम स्वच्छ रहेंगें तो स्वस्थय रहेंगें यह मानकर देश के पीएम नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की घोषणा दिल्ली की शान लाल किले से की। 

इस अभियान का ब्रांड एम्बेसडर महात्मां गांधी को बनाया गया हैं स्वच्छता भारत अभियान के मोनो में गांधी जी के चश्मे को स्थान दिया गया हैं। वैसे माना जाता हैं कि राष्ट्र पिता महात्मा गांधी आम जन को सफाई के लिए प्रेरित करते थे इस कारण ही स्वच्छ भारत अभियान में मोनो में गांधी जी के चश्मे को स्थान दिया गया हैं।

देश ने गांधी जी को राष्ट्र पिता का दर्जा दिया हैं इस कारण देश की मुद्रा पर गांधी का छायाचित अंकित हैं। महात्मा गांधी की कार्यप्रणाली आदर्श के रूप में लिए जाते हैं इस कारण ही इस देश के सरकारी कार्यालय में गांधी जी के छात्रा चित्र मिलते हैं।

गांधी जी का देश का स्वच्छ बनाने का सपना था लेकिन सरकारी कार्यालयो में उनका सपना टूट रहा हैं। स्वच्छ भारत अभियान को चलाने के लिए सरकारी फंड का इस्तेमाल होता हैं और इसके लिए एक अलग से विभाग भी बनाया गया हैं,लेकिन सरकारी कार्यालय ही देश के इस अभियान में पतीला लगा रहे हैं।

कलेक्ट्रेट कार्यालय हमारे संवाददाता ने फोटो खीचे हैं जो इस अभियान की पोल खोलने के लिए काफी हैं। सरकारी आफिस की सार्वजनिक शाौचालय गंदगी से पटे पडे हैं इतना ही पानी के पानी के स्थान भी गंदगी से लवरेज हैं।




G-W2F7VGPV5M