भाजपा की सरकार गरीबों की किसानों की सरकार है: यशोधरा राजे सिंधिया - Pohri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं कैबिनेट मंत्री एवं शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने पोहरी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठखेड़ा के समर्थन में बगबासाकला, बीलबराकला, भटनाबर में पहुंचकर भाजपा के पक्ष में मतदान सुरेश राठखेड़ा विजय बनाकर पोहरी के विकास इबारत लिखें।
 
कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि भाजपा की सरकार गरीबो की किसानों की सरकार है,और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह का गांव के लोगो का आत्मीयता का रिश्ता है। चुनाव प्रचार के दौरान आज दिखा पोहरी विधानसभा के बगबासाकला, बीलबराकला, भटनाबर में पूरी तरह भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में बताया साथ ही कहा कि किसान को सम्मान निधि देने का काम भाजपा सरकार ने किया हैं।

इस अवसर पर पोहरी विधानसभा के पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, पूर्व जनपद अध्यक्ष सेवा भारती यादव, बलराम यादव, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, डॉ.तुलाराम यादव, कप्तान यादव सहित अन्य सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
G-W2F7VGPV5M