हटाए गए सीएमओ पटेरिया, स्वास्थ्य अधिकारी भार्गव बने सीएमओ / SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी केके पटेरिया का चंदेरी स्थानांतरण हो गया है। उनके स्थान पर स्वास्थ्य अधिकारी गोविंद भार्गव को सीएमओ बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की नोटशीट पर श्री पटेरिया को हटाया गया है और स्वास्थ्य अधिकारी भार्गव भी उनकी इच्छा से ही सीएमओ बने हैं।

शिवपुरी में अधिकाश जनसमस्याएं नगर पालिका की उपज हैं। शहर में गंदगी और अतिक्रमण की भरमार है और सुअरों ने नागरिकों का जीना मुहाल कर दिया है। शहरवासियों को पेयजल सप्लाई भी नगर पालिका नहीं कर पा रही है। स्ट्रीट लाईटें बंद होने से रात्रि होते ही शहर अधंकार में डूब जाता है। वहीं नगर पालिका की सड़के बेहद जीर्णशीर्ण हालत में हैं और शहर की पॉश कॉलोनियां भी नरक बनी हुई है।

समाजसेवियों की बैठक में भी नगर पालिका की नाकामी निष्क्रियता और भ्रष्टाचार का मामला जोरशोर से उठा था। यशोधरा राजे ने कहा था कि नगर पालिका अध्यक्ष का चयन गलत होने से यह समस्याएं पैदा हुई हैं। सहीं नगर पालिका अध्यक्ष का चयन होगा तो शहर का विकास भी होगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि अब नगर पालिका कलेक्टर के हाथ में हैं और वह शहर के विकास में रूचि लेकर समस्याओं को हल करेंगी। इसकी प्रतिक्रिया स्वरूप सीएमओ पटेरिया को शिवपुरी से चलता किया गया और उनके रिलीव होते ही तुरंत स्वास्थ्य अधिकारी गोविंद भार्गव को नगर पालिका का चार्ज दे दिया गया।
G-W2F7VGPV5M