पानी भरने को लेकर विवाद, 7 के खिलाफ मामला दर्ज / SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी। खबर जिले के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम एढवारा से आ रही है जहां पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षो में पानी भरने को लेकर एक बार फिर से विवाद हो गया। जहां दोनो पक्षों ने आरोपो के आधार पर पुलिस इस मामले में क्रॉस कायमी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम एढवारा ने यादव पक्ष एवं कुशवाह पक्ष दोनो एक ही हैंडपंप से पानी भरते हैं जिसके चलते दोनो पक्षो में पहले भी पानी भरने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके चलते बीते रोज यादव पक्ष के यहां से युवती हैंडपंप पर पानी भरने गई। जहां कुशवाह पक्षे के लोगो ने उक्त हैंडपंप पर पानी भरने के चलते आपत्ति जताई। जिसके चलते युवती ने घर जाकर मामले के बारे में परिजनों को बताया। जिसके चलते दोनो पक्षो में आपस वाद—विवाद के चलते जामकर मारपीट हो गई।

मामला थाने तक पहुंचा जहां पुलिस ने मामले पर यादव पक्ष के फरियादी रघुवीर सिंह पुत्र भगवान सिंह यादव उम्र 60 साल निवासी ग्राम एङवारा की शिकायत पर आरोपी धनपाल कुशवाह, जयपाल कुशवाह, रवि कुशवाह निवासी ग्राम एङवारा, दिनेश यादव निवासी बदरवास के खिलाफ धारा 294,323,506,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं।

वहीं कुशवाह पक्ष की ओर से फरियादी बादाल पुत्र घनश्याम कुशवाह निवासी ग्राम एढवाराकी शिकायत पर आरोपी शिवेन्द्र यादव, रघुवीर यादव, धर्मेन्द्र यादव निवासी ग्राम एङवारा पर धारा 452,323,324,294,506,34 तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
G-W2F7VGPV5M