मप्र वन कर्मचारी संघ ने किया सेवानिवृत्त वन कर्मचारियों का सम्मान - Shivpuri News,

Bhopal Samachar
शिवपुरी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वन विभाग के सेवानिवृत्त वन कर्मचारियों का सम्मान समारोह स्थानीय ईको सेन्टर लुधावली परिसर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक वाय.पी. सिंह, डीएफओ लवित भारती, प्रमोद भार्गव रहे।

जिन्होंने वन विभाग में कार्यरत वनकर्मियों के कार्यों की प्रशंसा की और कोरोना काल में वन कर्मियों द्वारा की गई सेवाओं को सराहा गया। इस अवसर मप्र वन कर्मचारी संघ के द्वारा सेवानिवृत्त वन कर्मियों को श्रीरामायण पाठ स्मारिका के रूप में जबकि एक तुलसी का पौधा भी प्रदाय किया गया ताकि घर में सुख-समृद्धि और यश वैभव बना रहे।

इस दौरान कार्यक्रम का सफल संचालन मप्र वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गा ग्वाल ने किया। कार्यक्रम में करीब दो दर्जन से अधिक सेवानिवृत्त वनकर्मियों का सम्मान कार्यक्रम के अतिथिद्वयों द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को वार्षिक समारोह का भी नाम दिया गया जिसमें वर्ष भर में सेवानिवृत्त वन कर्मियों और वन विभाग के कर्मचारियों का आपस मिलन समारोह भी हो जाता है।

कार्यक्रम पूर्ण रूप से कोरोना-वैश्विक महामारी में शासन के सभी निर्देशों का पालन करते हुए मास्क एवं शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए आयोजित किया गया।

इन सेवानिवृत्त वन कर्मचारियों का हुआ सम्मान
मप्र वन कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित सेवा.निवृत्त कर्मचारी सम्मान समारोह में सर्वप्रथम हरि बल्लभ शर्मा स्थाई कर्मचारी अक्टूबर 2019 माधव राष्ट्रीय उद्यान, पन्नालाल कुशवाह सहायक ग्रेड.3 मार्च 20 माधव राष्ट्रीय उद्यान, नरेंद्र कुमार गौतम लेखा अधीक्षक वृत्त कार्यालय मार्च 20, राजेंद्र शर्मा वनपाल मार्च 20 परिक्षेत्र बदरवास, रामसेवक स्थाई कर्मचारी परिक्षेत्र करैरा अप्रैल 20।
 
एवं लालाराम स्थाई कर्मचारी माधव राष्ट्रीय उद्यान अप्रैल 20, ओम प्रकाश चौधरी सहायक ग्रेड.3 अप्रैल 20 करैरा, राजेंद्र मोहन श्रीवास्तव वनपाल मई 20 परिक्षेत्र कोलारस, राजेंद्र प्रसाद शर्मा वनरक्षक मई 20 परिक्षेत्र कोलारस, नरेश सिंह राठौर वनपाल मई 20 परिक्षेत्र शिवपुरी, कैलाश परिहार वाहन चालक परिक्षेत्र शिवपुरी मई 20, विजय कृष्ण कोठारी लेखा अधीक्षक वृत्त कार्यालय जून 20।

एवं दिनेश मिश्रा वनपाल जून 20 परिक्षेत्र कोलारस, गोपीलाल जाटव वनपाल जून 20 परिक्षेत्र करैरा, जुगराज साहू वनपाल जून 20 परिक्षेत्र शिवपुरी, मोहन स्वरूप गुप्ता वनपाल जुलाई 20 परिक्षेत्र पिछोर, केशव प्रसाद मेहते वनपाल जुलाई 20 परिक्षेत्र बदरवास, राधेश्याम शर्मा स्थाई कर्मचारी जुलाई 20 परिक्षेत्र कोलारस, कैलाश शर्मा स्थाई कर्मचारी अगस्त 20 माधव राष्ट्रीय उद्यान, प्रकाश राय अगस्त 20 माधव राष्ट्रीय उद्यान, सुरेश भार्गव वनरक्षक अगस्त 20 परिक्षेत्र कोलारस, दंगल सिंह मौर्य वनरक्षक अगस्त 20 परिक्षेत्र शिवपुरी, भरोसी कुशवाह भृत्य कार्य योजना जिला शिवपुरी आदि का सम्मान किया गया।

G-W2F7VGPV5M