शराबी पति पर गुस्साई पत्नी ने फेंका उबलता हुआ पानी, शरीर झुलसा पत्नी पर मामला दर्ज / BADARWAS NEWS

NEWS ROOM
बदरवास। बदरवास कस्बे में रहने वाली एक महिला ने अपने पति की आदतों से परेशान होकर उस पर खौलता हुआ पानी फेंक दिया। जिससे वह झुलस गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीडि़त पति की रिपोर्ट पर से पत्नी के खिलाफ भादवि की धारा 324, 323 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

जानकारी के अनुसार अशोक पुत्र लालाराम सैन निवासी बदरवास शराब पीने का आदी है और प्रतिदिन वह शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचता था। उसकी इन आदतों से उसकी पत्नी गायत्री काफी परेशान थी। बीते रोज अशोक गांव की चौपाल से शराब पीकर घर पहुंचा। 

जहां उसे देखते ही गायत्री का पारा चढ़ गया और उसने गैस पर खौल रहे पानी की भगौनी उठाकर उसका पानी अशोक के ऊपर उड़ेल दिया। पानी गर्म होने की बजह से उसका सीना, चेहरा, पीठ और हाथ-पैर जल गए। घटना के बाद परिवार के अन्य सदस्य उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उसका इलाज किया गया। इसके बाद पुलिस ने उसके बयान दर्ज करने के बाद गायत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
G-W2F7VGPV5M