12 वर्षीय बालिका को रास्ते से उठाया और खेत में ले जाकर बलात्कार कर दिया - KOLARAS NEWS

NEWS ROOM
कोलारस।
जिले के कोलारस अनुविभाग अंतर्गत आने वाले इंदार थाना क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिग के साथ चार आरोपियों ने उस समय बलात्कार कर दिया। जब वह पानी भरकर अपने घर लौट रही थी। तभी चारो आरोपी उसे उठा कर ले गए। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार इंदार गावं में एक 12 वर्षीय किशोरी पानी भरकर अपने घर जा रही थी तभी रास्ते में उसे सुख्खी पुत्र सुरेश, राजभान पुत्र लल्लीराम यादव, कल्ली आदिवासी, हलुआ पुत्र हल्का जाटव मिलेे और उसे जबरदस्ती उठाकर ले गए। जहां पास ही बने खेत में किशोरी को ले गए औैर उसके साथ दुक्खी यादव ने दुष्कर्म कर दिया।

घटना के बाद आरोपित किशोर को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। वहीं किशोरी रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे मेें बताया। जिस पर परिजन किशोरी को लेेकर थाने आए औेर मामले में केस दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से आरोपित फरार है।

महिला के साथ छेड़छाड़

बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम टोडिया खालसा में बीते दिनों एक विवाहित महिला के साथ उसी के पड़ोसियों ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। महिला का पति बाहर नौकरी करता है।

महिला आज मायके पहुंची और उसने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। जिस पर वह भाई के साथ बैराड़ थाने आई और आरोपित सुनील रावत पुत्र मनीराम रावत के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया
G-W2F7VGPV5M