रचना को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताडित कर रहे थे, इसलिए फांसी पर झूल गई / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर जिले के देहात थाना क्षेत्र ग्राम कूढ से आ रही है जहां शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग करने और दहेज ना दिए जाने से मृतिका और उसके परिजन को दहेज के लिए प्रताडित करने को लेकर रचना ने फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली। इस मामले पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 210/20 धारा 304 बी, 498 ए, 34 ता.हि. मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मृतिका रचना पत्नी धर्मेन्द्र जाटव उम्र 25 निवासी कूढ थाना दिनारा की शादी धर्मेन्द्र पुत्र तुलसीराम जाटव निवासी कूढ दोनों की शादी 5 साल पहले हुई थी। लडकी वालों ने अपनी हैसीयत के हिसाब से दहेज दिया। लेकिन लालची जाटव परिवार ने और दहेज की मांग की जिसके चलते मृतिका रचना ने अपने घर के कमरे में बीते दिनाक 7 अगस्त को फांसी लगा ली जिससे रचना की मौत हो गई।

जब ससुराल पक्ष के लोग जब कमरे ने जब कमरे में आकर देखा तो रचना फांसी के फंदे पर लटकी मिली। जिसकी सूचना ससुराल पक्ष ने पुलिस को दी। जिसके चलते पीडित लडकी वालों ने आरोप ससुराल वाले आये दिन हमसे दहेज की मांग करते थें। जिसके चलते रचना ने आत्म हत्या कर ली।

जिसके चलते पीडित परिजनों ने ससुराल पक्ष के धर्मेन्द्र जाटव, तुलसीराम जाटव, शिवकुमारी जाटव, दयावती जाटव, पूजा जाटव सभी निवासी ग्राम कूढ थाना दिनारा की शिकायत थाने में की जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया हैं।