पिछोर। खबर जिले के पिछोर अनुविभाग के थाना खनियाधाना के ग्राम अमरपुर लल्लन से आ रही हैं जहां घर से 3 माह से पुर्व गायब हुई युवती का कोई सुराग नही लगा हैं। युवती के परिजनो ने पास के ही गांव के युवको को युवती के बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। घर से गायब युवती के परिजनो ने एसपी शिवपुरी से गुहार लगाई हैं।
जानकारी के अनुसार रुक्मणी अहिरवार उम्र 18 साल पिता विक्रम अहिरवार 9 अप्रैल को अचानक रात्रि में घर से गायब हो गई । परिवार जनों ने आसपास के क्षेत्र में रुक्मणी अहिरवार की तलाश की जब उन्हें आस—पास के क्षेत्र में कही नहीं मिली। जिसके चलते फरियादी पिता ने मामले की सूचना 11 अप्रैल को खनियाधानां थाने में दी । जहां उन्होंने बताया कि मेरी बेटी रुकमणी अहिरवार 9 अप्रैल को अचानक रात्रि में घर से गायब हो गई है, जिसके चलते हमने आसपास के क्षेत्र में उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
परिवारजनों ने आशंका व्यक्त की, कि नरेंद्र पुत्र गुल्ले जाटव निवासी ग्राम बामोर कलां, आशीष जाटव, लखन जाटव, पुत्र रामचरण जाटव निवासी ग्राम बामोर खुर्द मेरी लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। फिर भी इस संपूर्ण घटनाक्रम पर खनियाधाना पुलिस ने 3 महीने बीत जाने के बाद भी उसको ढूंढने की कोशिश नही की है। उल्टा हमें ही गुमराह करने का प्रयास करते रहते हैं। इस मामले को पीडित परिजन एसपी से भी गुहार लगा दी जहां एसपी राजेश सिंह चंदेत ने इस मामले पर आस्वासन दिया था।

