ट्रॉली में भरकर ले जा रहे थे अवैध फर्सी, टर्वो सहित ट्रेक्टर ट्रॉली जप्त / khaniyadhana News

खनियांधाना। इन दिनों अवैध रेत का उत्खनन जमकर तेजी पकड रहा है, जिसके चलते पुलिस उत्खनन माफियाओं को पकडने में जुटी हुई है और माफियाओं पर कार्यवहीं कर रही है। जिसके चलते आज खनियाधाना क्षेत्र में अवैध उत्खनन परिवहन पर रोक लगाने के लिए अब बेहद सख्ती बरती जा रही है। प्रशासन अवैध खनन पर पूर्णता सख्त हो गया है।

जिसके चलते आज शनिवार को वन विभाग की टीम ने रात्रि गश्त फर्सी पत्थर का अवैध उत्खनन करते एस्कॉर्ट ट्रैक्टर पुराना जिसमें पीछे टर्बो लगी हुई थी मय पत्थर फर्सी के जप्त किया है।

बीट चरकोला सब रेन्ज खनियाधाना से अवैध उत्खनन करते हुए जप्त कर वन अपराध प्रकरण कायम किया है। डिप्टी रेंजर खनियाँधाना रविशंकर पटैरिया, वन रक्षक कुलदीप सिँह गौर, राघवैन्द रावत, केशवदास झा, प्रशांत दाँगी एवं एसएएफ वल यह अमला रेत के अवैध उत्खनन वाले क्षेत्रों की जांच करने जा रहा था। तभी उन्हें यह माफिया फर्सी भरकर ले जाते दिखे है।