शिवपुरी। अभी हाल ही में पिछोर में असमाजिक तत्वों द्धारा संविधान निर्माता बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा को छतिग्रस्त कर दिया था। इस मामले को लेकर जमकर राजनैतिक बबाल भी मचा था। इसी के चलते कल पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले में आज फिर से इस प्रतिमा की पुन: स्थापना हुई है।
उक्त दुखद घटना की जानकारी मिलते ही सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शिवपुरी ज़िला प्रशासन को एक तरफ जहां ये निर्देश दिया कि जिन आसामाजिक तत्वों ने उक्त घटना को अंजाम दिया है, उन्हें चिन्हित करके कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए वहीं उसी स्थान पर अविलंब नई प्रतिमा स्थापित की जाए।
सांसद श्री सिंधिया के निर्देश के बाद ज़िला प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक तरफ जहां आरोपी को गिरफ्तार किया वहीं दूसरी तरफ 24 घंटे के अंदर पूरी गरिमा एवं सम्मान के साथ बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को पिछोर नगर में उसी स्थान पर पुनः स्थापित किया गया, जिसमे दलित समाज के साथ ही समाज के अन्य वर्गों के लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
नवीन प्रतिमा सांसद श्री सिंधिया ने अपनी तरफ उपलब्ध कराई। इसके लिए दलित समाज एवं आम जनता ने सांसद श्री सिंधिया के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।सांसद श्री सिंधिया ने पुनः प्रशासन को इस बात के लिए सचेत किया है कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

