GK HERITAGE SCHOOL: स्कूल संचालक बना रहा है अभिभावकों पर फीस के लिए दवाब, DEO से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी। प्रदेश सरकार भले ही कोरोना कॉल में प्राईवेट स्कूल संचालकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि छात्र एवं छात्राओं को ऑन लाईन शिक्षा अध्ययन कराई जाए, लेकिन शिवपुरी में प्राईवेट स्कूल संचालकों की खुले तौर पर मनमानी व हटधर्मियता चल रही हैं। उनका सख्त लहजे में अभिभावकों से फीस जमा कराने के लिए दवाब बनाया जा रहा हैं। उदाहरण के लिए बीते रोज जीके हैरिटेज की एक छात्र कु. आशी जैन पुत्री शैलेष जैन निवासी लुहारपुरा का हैं।

अभिभावक शैलेष जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी पुत्री आशी जैन जीके हैरीटेज स्कूल में कक्षा 7 की छात्रा हैं। बेटी ने गत वर्ष जीके हैरीटेज स्कूल में कक्षा 6 में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया था। इस सत्र में कोरोना काल के कारण अभिभावकों ने फीस जमा करने में लेट हो जाने के कारण विद्यालय  की प्रबंधन कमेटी द्वारा फीस के लिए इतना दवाब बनाना कहां तक ठीक हैं।

बेटी की ऑन लाईन लिंक तक काट दी गई। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कारण स्कूल न जाने से शिक्षा ग्रहण नहीं हो पा रही हैं। जैसे तैसे प्रदेश सरकार के आदेश पर विद्यालय संचालन कमेटी द्वारा ऑन लाईन शिक्षा पद्धति चालू की हैं लेकिन शिवपुरी में 6 घंटे ऑन लाईन क्लास न चलाने की जगह मात्र 1:30 ही अध्ययन कराया जा रहा हैं।

वह भी छात्र एवं छात्राओं को ऑन लाईन क्लासेस की जगह वीडियो बनाकर दी जा रही हैं। जो पूर्ण रूप से गलत हैं। जबकि ऑनलाईन शिक्षा अध्ययन कराने की जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। क्योंकि ऑन लाईन वीडियो कुछ छात्रों पर पहुंच ही नहीं पा रही हैं। जिससे वह शिक्षा वंचित बने हुए हैं।

जबकि विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा फीस पूरी ली जा रही हैं। ऐसी स्थिति में अध्ययन कम कराया जा रहा हैं तो फीस भी कम होना चाहिए। इस संबंध जब जिला शिक्षा अधिकारी श्री पाण्डे से फोन पर चर्चा की तो उनका सख्त लहजे में कहना था कि यदि अभिभावक मेरे पास शिकायत लेकर आते हैं तो में स्कूल प्रबंधन व बच्चों की लिंक काटते वाले स्कूल संचालक खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगीं, और अभिभावक पर फीस के लिए दवाब बनाते हैं तो में उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करूंगा।