मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना: शिवपुरी के अंशुल धाकड की सर्जरी के लिए स्वीकृत हुए साढे छ: लाख की राशि / Shivpuri News

शिवपुरी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना में आज अंशुल धाकड़ को कॉकलीयर इम्पलांट सर्जरी के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा छ: लाख पचास हजार रू कि राशि स्वीकृत कर सर्जरी कराने की अनुमति प्रदान की गई। जिसका उपचार मल्टी स्पेशयल्टी हॉस्पीटल नोबल हॉस्पीटल इन्दौर में किया जाएगा।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) नबजात शिशुओं से लेकर 18 वर्ष तक उम्र वाले ऐसे बच्चे जो गंभीर रोग से लड रहे हैं उनके उपचार में मील का पत्थर साबित हो रहा है।  इस कार्यक्रम के तहत जहां बडी संख्या में हदय रोगी व टेडे मेडे पैर वाले(क्लब फुट), कटे होंट व फटे तालू (क्लेफट लिप व पैलेट) वाले बच्चों का उपचार कराया जा चुका है।

शिवपुरी जिले के ग्राम बूड़दा तहसील पोहरी के निवासी फेरन सिंह धाकड़ जब अपने उम्र 3 वर्ष 11 माह वर्ष के पुत्र अंशुल घाकड को गूंगे व बहरे होने पर उपचार के लिए इन्दौर स्थित नोबलमल्टी स्पेशयल्टी हॉस्पीटल  लेकर पहुंचे तो वहां के नाक कान गले रोग के चिकित्सकों ने उनके बेटे के उपचार पर लाखों रूपए का खर्च बताया।

जिसे वहन न करे की असमर्थमता के कारण उन्हें अंशुल के आजीवन गंूगे व बहरे रह जाने का भय सताने लागा, लेकिन उन्होंने जब चिकित्सालय के चिकित्सकों से अपनी असमर्थता व्यक्त की तो उन्होंने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्यमंत्री बाल श्रबण योजना के बारे में जानकारी देकर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में संपर्क करने की सलाह दी जिस पर अंशुल घाकड के परिजनों ने संपर्क कर आवेदन प्रस्तुत किया।

जिस पर विभाग द्वारा निशुल्क बैरा आदि जांच कराकर अंशुल घाकड की सर्जरी के लिए छ: लाख पचास हजार रूपए की राशि स्वीकृत कर स्वीकृत पत्र आज स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.एस. चौहान व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉं संजय ऋषीश्वर द्वारा प्रदाय किया गया। इस अवसर पर डॉ. आशीष व्यास, प्रभारी डीईआईएम आरबीएसके अखिलेश शर्मा, सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।