दिनारा थाना प्रभारी रिपुदमन ने मंदिर में किया पौधारोपण / karera News

दिनारा। कस्बे की आस्था का केंद्र गिर्राज धरण मंदिर दिनारा परिसर में दिनारा थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत द्वारा पौधरोपण किया गया। इस दौरान राजावत ने मंदिर परिसर में कदम का पौधा लगाते हुए कहा कि कदम का वृक्ष देव वृक्ष माना जाता है,जिसमे अनेक औषधिय गुण समाए होने के चलते अनेक रोगों की दवा देता है।

आगे गिर्राज धरण मंदिर के पुजारी रामदास जी महाराज ने बताया कि कदम का वृक्ष व उसका फूल श्रीकृष्ण भगवान की अति प्रिय है । यह वृक्ष प्रिय होने के चलते माना जाता है कि श्रीकृष्ण ने इस पेड़ के नीचे ही बांसुरी को अधिक बजाया है । इस अवसर पर श्रीमती रानू राजावत, नि.राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला सभा भावना रूसिया, आरक्षक विजय मीणा, केके पत्रकार आदि शामिल थे।