मां के साथ टीनसेड में सो रहा था युवक, आरोपियों ने हमला बोल दिया, जिला चिकित्सालय में भर्ती / khaniyadhana News

खनियांधाना। खबर जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के कफार से आ रही है। जहां धनीराम पुत्र हकिया कोली उम्र 32 साल निवासी कफार अपनी मां हरकुआर के साथ अपनी टीनशेड में सो रही थी। तभी आरोपीयों ने पुरानी रंजिश के चलते लाठी और लुहांगी से फरियादी पर हमला बोल दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए खनियांधाना से जिला चिकित्सालय शिवपुरी रैफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने महज छोटी धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार धनीराम अपनी मां हरकुअंर के साथ अपनी सेड से सो रहा था। तभी दालचन्द कोली, पवन कोली, भगवानदास कोली,सरिया और लुहांगी लेकर आए। आते ही आरोपी मां बहन की गाली देने लगे। जब पीडित ने गाली देने से रोका तो आरोपीयों नें मां बेटे पर हमला बोल दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले की शिकायत पीडितों ने पुलिस थाना खनियांधाना में की। जहां पुलिस ने महज छोटी धाराओं में मामला दर्ज मामले से इतिश्री कर ली। इस मामले में फरियादीयोंं ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराने की मांग की है।