आरक्षक मांग रहा था बलात्कारी को बचाने के ऐवज में 25 हजार: ऑडियो वायरल

कोलारस। खबर वर्दी को दागदार करने वाली जिले के रन्नौद थाने से आ रही हैं। रन्नौद थाने में पदस्थ आरक्षक की एक रिश्वत से भरी एक ऑडियो वायरल हो रही हैं। इस आडियो में आरक्षक एक बलात्कार के आरोपी को बचाने के ऐवज में 25 हजार रूपए की डिमांड कर रहा है। इस आडियो के वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए आरक्षक को लाईन अटैच कर दिया है।

जानकारी के अनुसार आरक्षक विजय जाट रन्नौद थाने में पदस्थ हैं। वह इस आडिया में धारा 354 और 376 के आरोपी को बचाने के लिए 25 हजार रूपए की मांग कर रहा हैं। यह ऑडियो आज सुबह से वायरल हो रहा हैं। ऑडियो थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी के पास पहुंचा तो उन्होने इस मामले की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियो को दी।

बताया जा रहा हैं कि पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरक्षक को लाईन अटैच कर दिया हैं। और मामले की जांच के ओदश दिए हैं। वही रन्नौद थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी का कहना हैं कि यह आरक्षक पिछले 2 वर्ष से यह पदस्थ हैं और यह मामला भी पुराना हैं,लेकिन यह ऑडियो अभी वायरल हुआ हैं। फिलहाल हमारे यहां बलात्कार का कोई मामला पेंडिंग नही हैं।