लुधावली में शराब पीकर पानी की टंकी पर चढा युवक गिरा, मौत / Shivpuri News

शिवपुरी।
खबर शहर के देहात थाना अतंर्गत आने वाले लुधावली बस्ती से आ रही हैं जहां एक युवक पानी की टंकी पर शराब के नशे मे चढ गया ओर वहां से गिर गया। युवके को ईलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरो ने उसकी गंभीर हालत हो देख ग्वालियर रैफर कर दिया। बताया जा रहा हैं कि युवक की रास्ते मे ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया हैं।

जानकारी के अनुसार वकील उम्र 20 साल पुत्र शंकरलाल प्रजापति निवासी लुधावली गुरुवार की रात 9:30 बजे सिंध जलावर्धन की टंकी के नीचे घायल अवस्था में पड़ा था। डायल 100 पर सूचना मिलने पर एंबुलेंस पहुंची , जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते डॉक्टर ने युवक को ग्वालियर रेफर कर दिया। ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।

मृतक के पिता शंकरलाल प्रजापति ने बताया कि टंकी के पास गणेश की परचुनी की दुकान है । गणेश के बेटे नंदू ने घर आकर बताया कि वकील टंकी से गिर गया हैं। जाकर देखा तो वकील घायल अवस्था में टंकी के नीचे पड़ा था और उसने शराब भी पी रखी थी। इसके बाद पुलिस को चना दी और उसे अस्पताल लेकर आए।

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान कुछ लोग टंकी के नीचे शराब पी रहे थे जैसे ही युवक के गिरने का आवाज आई तो वह वहां से भाग गए । बता दें लुधावली क्षेत्र में बनी सिंध जलावर्धन योजना की टंकी के पास शराब की दुकान होने के कारण अधिकांश युवक शाम को टंकी पर चढ़कर शराब पीते है । जिससे हादसा होने की आशंका बनी रहती है ।