शराबी पति ने जुए और शराब के लिए रूपए नहीं देने पर पत्नि को जमकर पीटा / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर रोड़ पर कोठी नम्बर 28 के सामने एक शराबी युवक ने शराब और जुए के लिए रूपए न देने पत्नी की मारपीट कर दी और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ भादवि की धारा 323, 324, 504 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

पीडि़ता शशि धाकड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोमवार की दोपहर वह अपने घर पर थी। तभी उसका पति बनवारी धाकड़ और उससे जुआ खेलने व शराब पीने के लिए रूपयों की मंाग करने लगा। जब उसने रूपए देने से इंकार कर दिया तो उसका पति उसे गाली गलौच देने लगा।

जब उसने आरोपी को गालियां देने से रोका तो उसने उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे उसके कान, पैर के पंजे सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया।