पोहरी रोड पर ब्राहृमण समाज ने किया पौधारोपण, ली संरक्षण की जिम्मेदारी / Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण समाज शिवपुरी द्वारा गत वर्ष की भांति पोहरी रोड़ पर जिला पंचायत कार्यालय से पुलिस अधीक्षक निवास तक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण समाज शिवपुरी के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तकांत शर्मा ने सर्वप्रथम भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। पूजा अर्चना पं. महावीर प्रसाद मुद्गल द्वारा कराई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पं. महेश कुमार शर्मा ने की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कांत शर्मा ने कहा कि एक पौधा आपका मिशन अभियान चलाकर ब्राह्मण समाज वास्तव में प्रकृति की सेवा कर रहा है जो कि एक सराहनीय कार्य है। पेड़ों से पेट भरने के लिए फल सब्जियाँ और अनाज के साथ साथ जीवन दायिनी ऑक्सीजन भी मिलती है जिसके बिना कोई एक पल भी जिंदा नहीं रह सकता है।

पौधों का संरक्षण करना हम सबका दायित्व है। अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि सभी व्यक्ति जितना हो सके पौधे लगायें। साथ ही साथ इसका संरक्षण करें जिससे पर्यावरण भी समृद्ध होगा। गत वर्ष ब्राह्मण समाज द्वारा लगाए पौधे आज जीवित हैं जिनकी ऊंचाई 8 से 10 फीट हो गई है।

इस अवसर पर पं. लक्ष्मीनारायण शर्मा, पं. संतोष शर्मा, पं. केशव शर्मा, पं. महावीर मुद्गल, राजेन्द्र पाण्डेय, विनोद मुद्गल, ओमप्रकाश चौधरी, संजीव शर्मा, विपिन पचौरी, राजकुमार सडैया, गजेन्द्र समाधिया, ओमप्रकाश मुद्गल, राधेश्याम मुद्गल, सूर्या तेनगुरिया, सौरभ आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
G-W2F7VGPV5M